{"_id":"658d71b32b03c127fa0fa586","slug":"against-five-police-personnel-including-dsp-sit-will-now-investigate-the-registered-case-solan-news-c-176-1-ssml1041-13494-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डीएसपी समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ \n\nदर्ज मामले की जांच अब करेगी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डीएसपी समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच अब करेगी एसआईटी
Thu, 28 Dec 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ कोर्ट के आदेश पर डीएसपी समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच एसआईटी करेगी। एसपी मोहित चावला ने जल्द ही एसआईटी गठित करने की बात कही है। नालागढ़ थाने में दर्ज मामले में दोषी चल रहे सूरज व तनुजा भाटिया की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है कि पुलिस रिमांड के दौरान उन्हें टार्चर करते हुए गंभीर चोटें पुलिस की ओर से पहुंचाई गई। कोर्ट से मेडिकल करवाने के लिए कहा गया था।
आईजीएमसी शिमला से आई रिपोर्ट में युवक के कान में चोट आने की पुष्टि हुई। उस दौरान नालागढ़ के डीएसपी फिरोज खान मेडिकल लीव पर थे। नालागढ़ के कार्यभार की जिम्मेदारी डीएसपी रिजर्व लीव के पास थी। कोर्ट के आदेश पर डीएसपी के अलावा पूर्व थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर, एएसआई व अन्य पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उत्तराखंड निवासी सूरज व तनुजा चंदोला जबरन वसूली व जाली मेडिकल रिपोर्ट के मामले में दोषी चल रहे हैं। दो माह से पुलिस रिमांड व न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं। इन दोनों ने नालागढ़ थाने के पुलिस अधिकारियों पर जमानत की एवज में रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया था। 21 अक्तूबर को मामले की जांच करते हुए नालागढ़ थाने के प्रभारी व जांच अधिकारी का तबादला करने का आदेश दिया था और डीआईजी रैंक के अधिकारी से पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे।
उधर, एसपी मोहित चावला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया और एसआईटी का गठन कर इस मामले की जांच की जाएगी।