फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After the rain, now sowing of Rabi crops will start in the district

Solan News: बारिश के बाद अब जिले में शुरू होगी रबी फसलों की बिजाई

Sun, 19 Nov 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 19 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
रबी फसलों के लिए कृषि विभाग के खंडों में पहुंचा बीज
विज्ञापन


जिला के 22 हजार हेक्टेयर भूमि पर होती है गेंहू की पैदावार

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। बारिश के बाद जिला में रबी फसलों की बिजाई कार्य भी शुरू होगा। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से भी किसानों को बीज देना शुरू कर दिया है। यह बीज जिले के सभी ब्लाॅकों में भेजा जा चुका है। जानकारी के अनुसार गेहूं की अगेती व पिछेती विभिन्न किस्मों का करीब नौ हजार क्विंटल बीज ब्लाॅकों में पहुंच गया है। गेहूं की फसल सोलन जिले की मुख्य रबी की फसल है। करीब 25 हजार 400 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की खेती की जाती है, जिसमें से 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की ही फसल लगाई जाती है। इसके अलावा जिले के किसान जौ, जई, सरसों, तारामीरा, चना, सब्जियों में मटर, गोभी, प्याज, लहसुन की फसलें भी उगाते हैं। जिला के मैदानी क्षेत्रों बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ व आसपास के मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल बहुतायत में होती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में किसान अपने उपयोग के लिए ही फसलें उगाते हैं।

उधर, उप निदेशक कृषि विभाग जिला सोलन डॉ. डीपी गौतम ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर जरूरत के हिसाब से गेहूं, बरसीम, मटर, आलू, प्याज, चना सहित अन्य फसलों का बीज भेज दिया गया है। किसानों को इन बीजों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसान इसका लाभ उठाएं। अगेती किस्म की गेहूं की बिजाई 15 नवंबर से शुरु हो जाती है। इस समय बारिश से खेतों में अच्छी नमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed