फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After ten years, hope for irrigation has arisen, budget released for tube wells

Solan News: दस साल बाद जगी सिंचाई की उम्मीद, ट्यूबवेल के लिए बजट जारी

Wed, 14 Jan 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
After ten years, hope for irrigation has arisen, budget released for tube wells
नालागढ़ में विधायक हरदीप बावा बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता को चेक देते हुए- स्रोत-ग्रामीण।
नालागढ़ के विधायक ने बिजली बोर्ड को सौंपा चेक, ढांग उपरली में 1000 बीघा जमीन को मिलेगी सिंचाई सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र के ढांग उपरली में पिछले 10 साल से लंबित पड़े ट्यूबवेल प्रोजेक्ट के दिन अब बहुरने वाले हैं। नालागढ़ के विधायक ने इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कौंडल को 9,60,620 रुपये का चेक सौंपा। यह राशि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट फंड के तहत स्वीकृत की गई है, जिससे 11 केवी लाइन बिछाने और नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा होगा। विधायक ने बताया कि ढांग उपरली में करीब 10 साल पहले ट्यूबवेल लगाया गया था, लेकिन बिजली कनेक्शन और लाइन की कमी के कारण यह शोपीस बनकर रह गया था। अब बिजली का काम पूरा होते ही इसे चालू कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र की 1000 बीघा कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में किसान भोरघटी सिंचाई योजना पर निर्भर हैं, जहां खड्ड में बांध न बनने के कारण अक्सर पानी की समस्या बनी रहती थी। सिंचाई योजना के साथ-साथ विधायक ने रामशहर में बिजली बोर्ड के सब-डिवीजन भवन की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए हैं। भवन की सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 10.25 लाख रुपये की राशि का चेक विभाग को सौंपा गया। विधायक ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर दोनों कार्यों के टेंडर अवाॅर्ड कर दिए जाएंगे ताकि धरातल पर काम शुरू हो सके। इस अवसर पर उपप्रधान राम लोक, सतनाम सिंह, इंद्रजीत, महेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, जगदीश सिंह सहित बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता (रामशहर) भूपेंद्र सैणी, सहायक अभियंता (नालागढ़) सीआर वर्मा और मुकेश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed