फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After March 28, adolescent girls in the district will receive the HPV vaccine every Sunday.

Solan News: जिले में 28 मार्च के बाद हर रविवार किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन

Mon, 16 Mar 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाओं के चलते जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया निर्णय,
विज्ञापन

14 से 15 साल की 7503 किशोरियों का होगा टीकाकरण, 22 सेंटर बनाए
प्रारंभिक तौर पर 5000 डोज पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को बचाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग 28 मार्च के बाद प्रत्येक रविवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से टीम तैनात कर दी है। साथ ही टीम को प्रशिक्षण भी दे दिया है। टीका लगाने के बाद आगर किसी किशोरी को दिक्कत आती है तो तुरंत उपचार देने के बारे में भी कहा है। वर्तमान में परीक्षाओं के चलते जिला स्वास्थ्य विभाग ने 28 मार्च के बाद टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके। वहीं, टीकाकारण के लिए 22 सेंटर भी बना दिए हैं। प्रत्येक सेंटर में चिकित्सक समेत स्टाफ नर्स और अन्य स्टाफ को ड्यूटी पर लगा दिया है। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान भी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण के दौरान कोई कोताही न बरती जाए। एचपीवी अभियान तीन माह में पूरा करने का भी लक्ष्य रखा है। जिला में 7,503 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगेगी। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास प्रारंभिक तौर पर 5000 डोज पहुंच गई है। 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सिंगल डोज वैक्सीन लगाई जाएगी। सर्वाइकल कैंसर पर लगने वाले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण की निगरानी यूविन पोर्टल से होगी। केंद्र सरकार के यूविन पोर्टल पर पंजीकरण से लेकर टीकाकरण तक के बारे में सभी प्रकार की जानकारी अपलोड की जाएगी।


11000 रुपये का निशुल्क लगेगा टीका
खास बात ये है कि बाजार से करीब 11000 रुपये में खरीदे जाने वाला एचपीवी टीका अब अस्पतालों में निशुल्क लगाया जाएगा। इससे पहले सर्वाइकल कैंसर के लिए सरकारी स्तर पर दवाएं ही दी जाती थी। अगर कोई बच्ची सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होती थी और टीका लगवाना चाहती थी तो उन्हें 11000 रुपये सिंगल डोज पर खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब इससे राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


कोट...

परीक्षाओं के खत्म होते ही 22 सेंटर पर एचपीवी टीकाकारण शुरू हो जाएगा। जिले में 7503 किशोरियों को टीका लगाया जाना है। तीन माह से पहले ही लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। शिक्षा विभाग की मदद से टीकाकारण अभियान आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अजय पाठक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed