Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After cancellation of recognition of Subathu College BJP protested in this matter

Solan News: सुबाथू कॉलेज की मान्यता रद्द होने के मामले में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

Fri, 01 Dec 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 01 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
After cancellation of recognition of Subathu College

BJP protested in this matter
सुबाथू में रोष रैली के दौरान संबो​धित करते  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ ़ राजीव सैजल। संवाद
सरकार के विरोध में निकाली सुबाथू बाजार में रोष रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू(सोलन)। सुबाथू कॉलेज की मान्यता रद्द होने के मामले में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व कसौली के पूर्व विधायक डॉ राजीव सैजल की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकाली और प्रदेश सरकार होश में आओ के नारे लगाए गए।
इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश में झूठ की सरकार लोगों को हमेशा से गुमराह करती आई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक कॉलेज के छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ होने के बावजूद भी चुप बैठे हैं। इससे मालूम होता है कि कसौली का विधायक सरकार के आगे मजबूर है। कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा करने वाले नेता अब पांच साल तक कहीं नहीं दिखने वाले। लेकिन जनता इसका जवाब देने के लिए इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा धरना प्रदर्शन कर रहे कॉलेज के छात्र छात्राओं को पूरा समर्थन देगी और जब तक कॉलेज की मान्यता दोबारा से नहीं दी जाती तब तक इसमें प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, प्रदेश सचिव नरेंद्र ठाकुर, पूर्व कसौली मंडल अध्यक्ष गौरव ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहित सचिव संजीव परिहार, जिला सह प्रवक्ता शिव कल्याण, कार्यालय सचिव राघव ठाकुर, जिला सह प्रवक्ता शिव कल्याण रोहित वर्मा, तरुण शर्मा, मोहित शर्मा, कसौली मंडल से विजय ठाकुर, रमन ठाकुर, रंजीत ठाकुर, अजय ठाकुर, सुनील सहित कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed