फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Advance liquid culture test for TB to start from June in Dharampur hospital

धर्मपुर में टीबी का एडवांस लिक्विड कल्चर टेस्ट अगले महीने से

Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश में क्षय रोग (टीबी) के एडवांस लिक्विड कल्चर टेस्ट जून से शुरू होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जल्दी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विद्युत बोर्ड ने करीब छह महीने बाद लैब में अलग से बिजली कनेक्शन देने के लिए ट्रांसफार्मर लगा दिया है। अब लैब के भीतर वायरिंग का काम शुरू होगा। इसके बाद क्षय रोगियों के एडवांस टेस्ट यहीं होंगे। इससे मरीजों को दिल्ली के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
छह महीने पहले धर्मपुर के क्षय रोग अस्पताल में करोड़ों रुपयों से बीएस-3 लैब में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जा चुकी हैं। हालांकि ट्रांसफार्मर नहीं होने से मशीनों को शुरू नहीं किया जा सका था। कई बार स्वास्थ्य विभाग ने विद्युत बोर्ड को जल्द ट्रांसफार्मर लगाने के लिए लिखा लेकिन यह नहीं लग सका।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग के पत्राचार के बाद ट्रांसफार्मर लग गया है। इससे लैब को अलग से बिजली कनेक्शन भी मिल गया है। विभाग का दावा है कि कुछ कार्य निपटाने के बाद जून में लैब शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार ओर विभाग कार्य कर रहे हैं। टीबी के मरीजों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों से भी टीबी से जुड़ा डाटा लिया जा रहा है। टीबी की आशंका होने पर मरीजों के टेस्ट जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

क्षय रोग के एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश का कहना है कि टीबी की एडवांस स्टेज का पता लगाने के लिए बीएस-3 लैब का कार्य अंतिम चरण में है। ट्रांसफार्मर लग गया है और कुछ कार्य ही बाकी है। लैब को जून में शुरू करने की तैयारी है। लैब के शुरू होने पर एडवांस टेस्ट की रिपोर्ट मरीजों को 30 से 35 दिनों में मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed