{"_id":"66192b8fc4957ab92d05ea48","slug":"admission-process-started-in-government-and-private-schools-of-the-district-solan-news-c-176-1-ssml1041-119550-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Fri, 12 Apr 2024 08:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
जमा एक और दो कक्षाओं के विद्यार्थी लेंगे कई विषयों में प्रवेश
जिले में 30 अप्रैल तक चलेगी सभी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया
शिक्षा सत्र 2024-25 का नया सत्र एक मई से होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिलेभर के स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में सरकारी स्कूलों के शिक्षक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। जिसमें अध्यापक शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में दी जानी वाली सुविधाओं के बारे में भी बता रहे हैं। विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर प्रवेश लेना होगा। जिसके बाद बिलंब शुल्क के साथ प्रवेश होगा। एक मई से सभी स्कूलों में नए सत्र की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। जमा एक और दो कक्षाओं की हाल में बोर्ड परीक्षाएं हुई हैं। जिसमें जमा दो के विद्यार्थी पास होने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेगे। जबकि जमा एक की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अब अगली कक्षा में प्रवेश लेंगे।
उधर, उपनिदेशक शिक्षा अशोक कुमार ने कहा कि स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया 30 अप्रैल तक होगी। प्रवेश को लेकर सभी अध्यापकों को उचित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।