{"_id":"6661ada6093602adb5071fe1","slug":"admission-process-started-in-degree-college-in-solan-107-students-applied-online-solan-news-c-176-1-ssml1041-122880-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डिग्री कॉलेज में सोलन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू\n107 विद्यार्थियों ने किया ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डिग्री कॉलेज में सोलन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू 107 विद्यार्थियों ने किया ऑनलाइन आवेदन
Thu, 06 Jun 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
सात जुलाई को होगा ऑनलाइन फार्म जमा करने का अंतिम दिन
प्रवेश प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें वीरवार देर शाम तक 107 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। कॉलेज प्रशासन की ओर से भी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है। यह टीमें विद्यार्थियों के लिए प्रवेश लेने में सहायता कर रही हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए 32 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस दौरान मेरिट सूची में शामिल किए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। 15 जुलाई फार्म जमा करवाने का अंतिम दिन होगा।
इस दिन शाम पांच बजे तक पहली मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद तीन दिन के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने का समय दिया जाएगा। 18 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इसमें दो दिनों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। 22 जुलाई से कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उधर, डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्य रीटा शर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें ऑनलाइन माध्यम से फार्म और फीस जमा होगी। नए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए टीम भी गठित की जाएगी। जोकि विद्यार्थियों को फार्म भरने की जानकारी भी दे रहे हैं।