{"_id":"66ed681fe71d694e640fd054","slug":"adkm-sabha-got-many-new-works-started-shukla-solan-news-c-176-1-ssml1040-128899-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीकेएम सभा ने करवाए कई नए कार्य शुरू : शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीकेएम सभा ने करवाए कई नए कार्य शुरू : शुक्ला
Fri, 20 Sep 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
सभा के अध्यक्ष ने गिनाई अपनी उपलबि्धयां
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम सभा में जब से सरकार और विभाग के प्रयास से कमेटी का गठन हुआ है तभी से सभा के सदस्यों के हित में कई कार्य हो रहे हैं। यह बात अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन सहकारी सभा के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने दाड़लाघाट में कही।
उन्होंने कहा कि एडीकेएम सभा के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए पिछले वर्ष एक मनोनीत कमेटी का गठन किया गया। जब से सभा में कमेटी ने कार्यभार संभाला है तबसे यहां फास्टैग, गाड़ियों में जीपीएस लगवाना व गाड़ियों में टायर इत्यादि के लिए ऋण उपलब्ध करवाने जैसी सुविधाएं शुरू की गईं। जिससे सभी ट्रांसपोर्टर लाभांवित हो रहे हैं।
सभा का निर्माणाधीन भवन जिसका कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा था, शुरू कर दिया गया है। अभी तक भवन का पहले चरण का कार्य संपन्न हुआ है जिसमें भवन की छत, पौड़ियां, रेलिंग, भवन की प्रथम मंजिल के लिए रैंप व सोलिंग इत्यादि कार्य करवाया गया है, जिसका अगले साल लोकार्पण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनोनीत कमेटी सरकार व विभाग के सहयोग से ही अभी तक का ट्रांसपोर्टर के हित के कार्य करवाने में सफल हुई है।