फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Actors in Kaikaye-Manthra dialogue urged people to get corona vaccination in Kunihar

कैकई मंथरा संवाद में कोरोना टीकाकरण का किया आग्रह

Sun, 10 Oct 2021 06:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार की राज दरबार परिसर में चल रही रामलीला के पांचवें दिन का शुभारंभ शनि देव की झांकी से हुआ।
विज्ञापन

कुनिहार के व्यवसायी राकेश झांजी ने आरती में भाग लेकर शनि देव का आशीर्वाद लिया। खंड विकास अधिकारी केदार नाथ पांडे ने भी राम दरबार में हाजिरी भरी और प्रभु राम का आशीर्वाद लिया।
रामलीला के पांचवें दिन के मंचन में दशरथ कैकई संवाद में कैकई महाराज दशरथ से अपने पुत्र भरत के लिए राज सिंहासन और राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास मांगती है।
विज्ञापन

इसी संवाद में कैकई सभी दर्शकों से मास्क का उपयोग करने और वैक्सीनेशन अभियान में टीका जरूर लगवाने का संदेश देती है। पिता की आज्ञा से प्रभु राम लक्ष्मण और सीता के साथ वन के लिए चल पड़ते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामलीला जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रितेश जोशी, राधा रमन शर्मा, देवेंद्र उपाध्याय, आशीष द्विवेदी, जगदीश अत्री, अरविंद जोशी, संजय जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed