{"_id":"66aa36815240623bb801fec3","slug":"accused-who-snatched-mobile-phone-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1040-125917-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मुरादाबाद- संभल के ध्यानार्थ\nमोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मुरादाबाद- संभल के ध्यानार्थ मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार
Wed, 31 Jul 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के दशहरा मैदान के समीप बाइक पर पकड़ा
पुलिस को शातिर के पास मिले चोरी के पांच मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने बाइक चोर व स्नैचर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बद्दी के दशहरा ग्राउंड के समीप एक बिना नंबर की बाइक पर आरोपी को पकड़ा। जब पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया तो वह मोबाइल छीनने की फिराक में था। आरोपी प्रशांत यूपी के संभल जिले का रहने वाला है। पुलिस ने प्रशांत के पास से चोरी किए गए पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं। बीते कुछ दिनोंसे बीबीएन में चोर गिरोह सक्रिय है। यहां पर कई मोबाइल व अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ किए हैं। जिसके बाद पुलिस इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ने की कोशिश में थी।
उधर, पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि यह गिरफ्तारी क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल स्नैचर्स और बाइक चोरी करने वाले गिरोहों पर नकेल कसने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद इसके अन्य साथियों का पता भी लगाया जाएगा।