{"_id":"6b08206065ac14687f0c9196","slug":"accused-sent-to-jail-solan-news-c-176-1-ssml1044-185511-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अवैध दवा निर्माण करने वाले दो आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अवैध दवा निर्माण करने वाले दो आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
राजपुरा में नकली दवा बनाते पकड़े थे दोनों, एक अन्य आरोपी अब भी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ के राजपुरा में अवैध रूप से नकली दवाओं के निर्माण और भंडारण के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन और उत्तर प्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूपी एफडीए) की संयुक्त टीम ने राजपुरा स्थित एक भवन में दबिश देकर इस बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 67 हजार एंटीबायोटिक टैबलेट, प्रेगाबालिन 300 एमजी के 6,500 कैप्सूल और लगभग 100 किलोग्राम प्रिंटेड एल्युमिनियम फॉयल बरामद की गई थीं।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश एफडीए को जांच के दौरान कुछ दवाइयां घटिया गुणवत्ता की मिली थीं, जिनके नकली होने का संदेह था। तफ्तीश आगे बढ़ी तो इस नेटवर्क के तार नालागढ़ के राजपुरा से जुड़े पाए गए। सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश के राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने ड्रग इंस्पेक्टरों की विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इनसेट
दूसरी कंपनियों के नाम से तैयार हो रही थीं दवाएं
संयुक्त टीम ने जब राजपुरा स्थित संबंधित भवन में छापामारी की, तो वहां बिना किसी वैध मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के दवा निर्माण से जुड़ी मशीनरी, तैयार दवाइयां और पैकेजिंग सामग्री मिली। जब्त की गई एल्युमिनियम फॉयल पर अन्य नामी फार्मा कंपनियों के ब्रांड अंकित थे, जिनकी आड़ में नकली दवाइयां तैयार कर बाजार में खपाई जा रही थीं। टीम ने दोनों आरोपियों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
इनसेट
कोट
प्रदेश में अवैध दवा निर्माण और नकली दवाइयों के कारोबार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
-डॉ. मनीष कपूर, राज्य ड्रग कंट्रोलर, हिमाचल प्रदेश