फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Accused of sending obscene messages to a woman arrested

Solan News: महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Nov 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 01 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से पकड़ा आरोपी
विज्ञापन


2018 में कंडाघाट में हुआ था आरोपी पर मामला दर्ज

कोर्ट ने 2020 में आरोपी को किया था भगौड़ा घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। कंडाघाट पुलिस ने महिला को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छह साल पहले मामला दर्ज हुआ था, जबकि 2020 में अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार 30 अक्तूबर को थाना कंडाघाट की टीम ने भगौड़े अपराधी विकास कुमार उर्फ सुभाष निवासी गांव थन्ना देसा तहसील भगासु जिला डोडा जम्मू व कश्मीर को पुलिस टीम द्वारा जिला इंदौर, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। जिस पर पुलिस थाना कंडाघाट में मामला दर्ज कर लिया है। उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कंडाघाट में एक महिला द्वारा मोबाइल के माध्यम से उसका पीछा करने व उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजने का एक मामला अप्रैल 2018 में दर्ज करवाया था और मामला दर्ज होने के उपरांत यह आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए गायब हो गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को न्यायालय से दिसंबर 2020 को भगौडा घोषित करवाया गया था। पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed