{"_id":"6362bb7b9c40db593865f9c6","slug":"accused-of-harbhajan-send-on-police-remand-solan-news-sml426656042","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: हरभजन के हत्या आरोपियों को चार दिन की रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: हरभजन के हत्या आरोपियों को चार दिन की रिमांड पर भेजा
Thu, 03 Nov 2022 04:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 04:06 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार डोरियां गांव के हरभजन सिंह का नालागढ़ की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती को नालागढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी के इंद्रपीत सिंह के साथ भी प्रेम हो गया।
विज्ञापन
आरोपी पुलिस रिमांड पर(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के थाना पंचायत के डोरियां गांव के युवक हरभजन सिंह की हत्या के चारों आरोपियों को दोबारा चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड पूरा होने पर उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार डोरियां गांव के हरभजन सिंह का नालागढ़ की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती को नालागढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी के इंद्रपीत सिंह के साथ भी प्रेम हो गया।
विज्ञापन
हरभजन सिंह भी बीच-बीच में युवती को फोन करता था जो इंद्रप्रीत को बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने अपने साथी पिंजौर निवासी अमनदीप, भुड निवासी लखविंद्र और दीपक कुमार को मदद से हरभजन सिंह को फोन करके डोडूवाला चौक रात को 9:00 बजे बुलाया। वहां पर हरभजन सिंह को धारदार हथियारों से बुरी तरह से घायल कर झाड़ियों में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मानपुरा पुलिस ने चारों आरोपियों को कुछ घंटों में ही दबोच लिया था। पुलिस पूछताछ में युवती ने हरभजन से जान-पहचान की बात कबूली है। पुलिस ने रिमांड समाप्त होने पर चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। इन्हें चार दिन और पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन