Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accused arrested

Solan News: छठ पूजा मेले में मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, 14 फोन बरामद

Tue, 17 Nov 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट के बाइक पर आए तीन युवक, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। वर्धमान चौक के समीप बिहारी कॉलोनी की खड्ड में आयोजित छठ पूजा मेले के दौरान मोबाइल फोन छीनने के मामले में बद्दी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को प्रिंस ठाकुर निवासी विष्णुपुर, जिला गया (बिहार), हाल निवासी गुल्लरवाला, बद्दी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह छठ पूजा मेले में शामिल होने गया था। पूजा के बाद जब वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर तीन लोग वहां पहुंचे। एक व्यक्ति मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर बद्दी थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 23 वर्षीय राज निवासी जनता नगर, तहसील एवं थाना बठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बद्दी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मेलों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed