{"_id":"6a6894aff6fe5466390fa682","slug":"accused-arrested-in-thieft-cases-solan-news-c-176-1-ssml1044-175135-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चोरी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चोरी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद
विज्ञापन
वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को भी पुलिस ने किया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए चोरी के दो मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चोरी किए गए सामान भी बरामद कर लिया है। बरोटीवाला थाने के तहत पंजीकृत एक अभियोग में झाड़माजरी बस अड्डे के पास एक किराना दुकान नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों उत्तर प्रदेश के अंकु, नितिन और स्थानीय युवक दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 2700 रुपये की नकदी बरामद कर ली है।
वहीं बद्दी पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड बद्दी फेस-3 में एक मकान के बाहर खड़ी स्विफ्ट गाड़ी के चारों क्रोम व्हील और टायर चोरी होने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टायर, क्रोम व्हील और चोरी में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, ताकि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा सके।