फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accused arrested in fraud case

Solan News: स्कूटी बेचने के नाम पर 97 हजार की ठगी का आरोपी राजस्थान से पकड़ा

Sat, 26 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से सीकरी से दबोचा आरोपीअर्की के व्यक्ति से की थी धोखाधड़ी, आरोपी को करेंगे कोर्ट में पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। स्कूटी बेचने के नाम पर सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन के तहत एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडियार पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन था। जिस पर अर्की तहसील के गोधन गांव के हीरा लाल ने विज्ञापन को देखकर उनसे संपर्क किया। संपर्क करने वाले हैकरों ने हीरा लाल से स्कूटी के नाम पर 97567 रुपये ऐंठ लिए, लेकिन उसे स्कूटी नहीं दी। जिस पर 21 फरवरी को हीरा लाल ने बद्दी थाने में शिकायत दी। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची और मुख्य आरोपी राजस्थान निवासी सबीर हुसैन पुत्र मुवीन खान को सीकरी से गिरफ्तार कर लिया। एसपी इल्मा अफरोज ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उससे गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed