{"_id":"57935aee4f1c1bc148c4c60d","slug":"accident-in-derdighat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और वैन में टक्कर से पित-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और वैन में टक्कर से पित-बेटी घायल
ब्यूरो, सोलन
Updated Sat, 23 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच 22 पर कंडाघाट के डेढ़घराट के पास वैन और बस की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला एनएच 22 पर कंडाघाट के डेढ़घराट के पास वैन और बस की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल बेटी और पिता बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही बस को कब्जे में ले लिया है। इससे बस में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सवारियों को अन्य बसें पकड़कर गंतव्य की तरफ रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कंडाघाट के पास डेढ़घराट में चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही एचआरटीसी की बस की टक्कर सोलन की ओर आ रही वैन से हुई। इस कारण वैन में सवार चालक आत्मा राम और भानुप्रिया निवासी ध्यारीघाट घायल हो गए। घायलों को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसआई मदनलाल ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन