{"_id":"0aede21370be9531c21c2698f2c6e811","slug":"accident-hindi-news-252","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से महिला घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी-साई मार्ग पर लाज धर्मकांटा के पास एक बाइक की चपेट में आने से महिला कामगार घायल हो गई। उसे बद्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चमन लाल की पत्नी निर्मला देवी बद्दी के चक्का मार्ग पर होमलैंड सिटी में भजन कांप्लेक्स में 304 नंबर कमरे में रहती है। सुबह साढ़े आठ बजे वह फैक्टरी जा रही थी। इस दौरान वह बद्दी साई मार्ग पर लाज धर्मकांटा के पास सड़क पार करने के लिए खड़ी थी कि तेज रफ्तार से एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गई। टक्कर लगते ही बाइक (एचआर 49 सी 8745) चालक भी गिर गया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन