{"_id":"67add7a19e428bdf70045bc7","slug":"abvp-starts-symbolic-hunger-strike-in-nalagarh-college-with-demands-solan-news-c-176-1-ssml1040-137815-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मांगों लेकर एबीवीपी ने नालागढ़ कॉलेज में शुरू की सांकेतिक भूख हड़़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मांगों लेकर एबीवीपी ने नालागढ़ कॉलेज में शुरू की सांकेतिक भूख हड़़ताल
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
कहा- प्रदेश में फैल रहा नशे को रोकने में सरकार हुई नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ काॅलेज में एबीवीपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश में नशे से युवाओं की मौत का क्रम जारी है लेकिन इसे रोक पाने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार इस पर तुरंत कोई ठोस कार्रवाई नहीं करी है तो राज्यभर में उग्र आंदोलन होगा। परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और प्रशासन की लापरवाही पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जो कभी देवभूमि के नाम से जाना जाता था आज नशे के दलदल में धंसता जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। नालागढ़ एबीवीपी इकाई मंत्री गुरकीरत सिंह का कहना है कि नशे की बढ़ती समस्या पर तुरंत कड़े कदम नहीं उठाए गए तो वे सड़क पर उतर कर सरकार के विरुद्ध आंदोलन करेंगे। एबीवीपी ने मांग उठाते हुए कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं, शिक्षक और गैर-शिक्षक भर्ती शीघ्र अति शीघ्र की जाए। इस दौरान एचपीयू और चौधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में स्थायी कुलपति नियुक्त करने की भी मांग उठाई।