फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ABVP angered over alleged pornographic videos of female students

Solan News: छात्राओं के कथित अश्लील वीडियो बनाने पर एबीवीपी में रोष

Sun, 24 May 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो करेंगे उग्र आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सोलन इकाई ने इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में छात्राओं की कथित अश्लील वीडियो बनाए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। परिषद ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया है। एबीवीपी के जिला संयोजक ब्रिजेश कंवर ने कहा कि विश्वविद्यालय में कार्यरत एक स्वीपर पर छात्राओं के करीब 48 गुप्त वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं, जिससे छात्राओं में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पीड़ित छात्राओं की पहचान गोपनीय रखने और उन्हें मानसिक व कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की भी बात कही। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि छात्राओं की सुरक्षा में हुई इस गंभीर चूक की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद छात्र हित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed