{"_id":"663e1a4594b1a062dd060ca5","slug":"abu-xi-won-jukhadi-cricket-competition-solan-news-c-176-1-ssml1042-121264-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अबु इलेवन ने जीती जुखाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अबु इलेवन ने जीती जुखाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता
Fri, 10 May 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 10 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरदीप बावा विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। संवाद
अनुज को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ग्राम पंचायत जुखाड़ी और घड़याच में स्वारघाट प्रीमियर लीग में अबू इलेवन ने जीत दर्ज की। फाइनल में अबू इलेवन ने चंबा की टीम को हराया। प्रतियोगिता में अनुज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया।
जुखाड़ी के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच चंबा इलेवन व अबू इलेवन के बीच हुआ। चंबा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 55 रन बनाए। जबकि अबू इलेवन एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। प्रतियोगिता में अबू इलेवन के दीपक ने चार विकेट चटकाए।
समारोह के मुख्यातिथि हरदीप बावा ने विजेता टीम को 31,000 व उपविजेता को 21,000 रुपये व ट्राॅफी प्रदान की। इस मौके पर जुखाड़ी के प्रधान राकेश कुमार, क्लब के प्रधान रवि ठाकुर, सोनू ठाकुर, प्रेम लाल, श्याम लाल फौजी, गुरबख्श सिंह, रामलाल ठाकुर, दीप चंद, संजय, सोनू ने भाग लिया।
विज्ञापन
इनसेट
गरलोह की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
नालागढ़ (सोलन)। शिव शक्ति युवक मंडल तमड़ोह की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गरलोह की टीम ने उद्घाटन मैच जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी जगदेव चंद ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच गरलोह व कोठी के बीच खेला गया जिसमें गरलोह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए जवाब में कोठी की टीम 130 रन ही बना सकी। गरलोह टीम ने 69 रन से मैच जीत लिया। इस मौके पर सरौर पंचायत के प्रधान धर्मपाल चंदेल, शिव शक्ति युवक मंडल के जीत राम, सतपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।