फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Absent officers given show cause notice

जनमंच में गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

Sun, 24 Nov 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Absent officers given show cause notice
सोलन के भोजनगर में जनमंच कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व समस्या सुनाने पहुंचे स्थानीय निवासी। - फोटो : SOLAN
सोलन। भोजनगर में आयोजित जनमंच कार्य से गैर हाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी कर मंत्री डॉ. सैजल ने जवाब मांगने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जोगेंद्रा सहकारी बैंक के उत्तरदायी अधिकारी कार्यक्रम में नहीं आए थे। इस कारण संबंधित शिकायतों का निपटारा भी नहीं हो सका।
विज्ञापन

उक्त अधिकारियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्यक्रम में भाग नहीं लेने पर कारण बताओ नोटिस देने के लिए उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित जनमंच कार्यक्रम में अधिकारियों के न आने से आम लोगों को होने वाली परेशानी सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं ऐसे सभी मामलों की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री के ध्यान में लाई जाएगी। उपायुक्त केसी चमन ने बताया कि जनमंच के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे जनमंच में प्राप्त शिकायतों और उनके निवारण के संबंध में शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दत्यार, नंदे का धड़ा के बंद रास्तों को शीघ्र खोला जाए
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि फोरलेन कार्य के कारण दत्यार, नंदे का धड़ा सहित अन्य गांवों के बंद रास्तों को शीघ्र खोला जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत अन्हेच के गांव सियारड़ी के लिए निजी रिसोर्ट की ओर से बंद किए रास्ते के मामले में उपायुक्त को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लगेचघाट रूट पर पथ परिवहन निगम की बस सेवा की समयसारिणी जनहित के अनुरूप करने के निर्देश दिए। क्यारटू गांव में वोल्टेज में सुधार के लिए विद्युत बोर्ड को ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्गों की शीघ्र मरम्मत की जाए। उन्होंने फोरलेन कार्य के कारण नष्ट हुई भूमि का स्थाई समाधान करने के निर्देश भी दिए।
199 लोगों के जांचे स्वास्थ्य
जनमंच में 08 जन्म प्रमाण पत्र, 31 हिमाचली प्रमाण पत्र, 15 आय प्रमाण पत्र बनाए गए। 31 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 42 इंतकाल किए गए। अनुसूचित जाति के 10 प्रमाण पत्र बनाए गए। 98 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया। 10 व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए भी प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। पांच हलफनामे भी बनाए गए।
जनमंच के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निशुल्क शिविर में 199 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। आयुर्वेद विभाग के निशुल्क जांच शिविर में 56 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। पशुपालन विभाग ने दूध के 186 नमूने एकत्र किए। जनमंच में प्रदेश पथ परिवहन विभाग ने 19 ग्रीन, स्मार्ट और सम्मान कार्ड भी बनाए।

ये रहे मौजूद
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य मीना वर्मा, भाजपा जिला सचिव संजय ठाकुर, मंडल भाजपा सचिव कृपाल सिंह, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, अन्य प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पंचायतों के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed