{"_id":"681f35287b70d691bb07732b","slug":"abhishek-thakur-became-the-president-of-district-bar-association-solan-news-c-176-1-ssml1040-143586-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अभिषेक ठाकुर बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अभिषेक ठाकुर बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र किशोर शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए। इसमें अभिषेक ठाकुर को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ललित शर्मा, उपाध्यक्ष मोनिका ठाकुर, महासचिव पद पर शरद बाली, संयुक्त सचिव पद पर वैभव चौधरी और कोषाध्यक्ष पद पर अभित कौशल को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे सभी के सहयोग से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन कोर्ट में द्वितीय चरण में न्यायिक परिसर का निर्माण होना है। उसमें किस प्रकार से तेजी आए उस पर भी मंथन करेंगे और पार्किंग की समस्या का हल निकालने का भी प्रयास किया जाएगा। वहीं भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर उन्होंने कहा कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। जिला बार एसोसिएशन भी सेना की हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगी।