{"_id":"221ad1f11bc8672be9c8cf042a9c244d","slug":"abhinaya-programme-starts-in-3rd-june-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में तीन से शुरू अभिनय कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में तीन से शुरू अभिनय कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 01 Jun 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोलन। फिलफोट फोरम संस्था अध्यक्ष योगेंद्र सेठी ने कहा कि सोलन में अभिनय कार्यक्रम 3 से 9 जून मुरारी मार्किट सोलन में शुरू होने जा रहा है। जिसमें पूरे देश से 900 कलाकार 35 टीमों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सेठी सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल करेंग। वहीं समापन पर पीके फिल्म के कलाकार रोहितांश व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 12 से 14 प्ले भी किए जाएंगे। वहीं फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी 5 जून को आयोजित की जाएगी। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। 6 जून को एक नगर झांकी का भी आयोजन किया जाएगा। झांकी का शुभारंभ उपायुक्त सोलन मदन चौहान करेंगे। कार्यक्रमों में सोलन के लोगों को अपना पारंपरिक नृत्य पुनवा डांस भी देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त शहर के भी कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं 12 कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन विपुल गोयल, अध्यक्ष विजय, उपाध्यक्ष योगिंद्र व सुनीता, महासचिव वेद राम, सचिव धर्मपाल, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह व संयुक्त सचिव रवि कुमार मौजूद रहे।