फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Aam Admi Party AAP to contest elections on all 68 seats in Himachal Pradesh

हिमाचल में आप 68 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, सरकार बनी तो लागू होगा दिल्ली मॉडल

Sat, 24 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Aam Admi Party AAP to contest elections on all 68 seats in Himachal Pradesh
नालागढ़ में आप की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अन्य। - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। आम आदमी पार्टी (आप) की नालागढ़ में बैठक हुई जिसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की गई। पार्टी आने वाले विस चुनाव में 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 26 को कारगिल दिस पर प्रदेश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शिमला से पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश प्रभारी रतनेश गुप्ता बैठक में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

इस बैठक में दिल्ली मॉडल पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि अगर हिमाचल में आप की सरकार बनती है, दिल्ली मॉडल को हिमाचल में भी लागू किया जाएगा। हिमाचल में पानी-बिजली की कोई कमी नहीं है। सीमेंट उत्पादन भी हिमाचल काफी है लेकिन यहां के लोगों को कोई छूट नहीं दी जाती जबकि दिल्ली में 20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त है। दो सौ यूनिट तक बिजली निशुल्क है। हिमाचल की अपेक्षा सीमेंट के दाम भी सौ से डेढ़ सौ रुपये दिल्ली में सस्ता मिल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली की सरकार टैक्स के रूप में जो पैसा वसूलती है वह लोगों के विकास पर खर्च करती है लेकिन अन्य सरकारें टैक्स वसूल कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि चुनाव में आम आदमी की उतारा जाएगा। इस बैठक में सह प्रभारी सचिन राय, प्रदेश हरिदत्त शर्मा, नालागढ़ के अध्यक्ष पंकज गोल्डी, एआर वर्मा, रविंद्र मान, परवीन शर्मा, नराता राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed