फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A woman from Jaunpur, UP was murdered in Bhatoli Kalan.

Solan News: यूपी के ध्यानार्थ यूपी के जौनपुर की महिला की हुई थी भटोली कलां में हत्या

Thu, 05 Sep 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 05 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के एक निजी उद्योग में करती थी काम
विज्ञापन

पुलिस ने कंपनी के कर्मियों से करवाई महिला की शिनाख्त
अब जल्द आरोपियों तक पहुंचने का किया जा रहा दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। भटोली कलां में अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इससे मृतक महिला की पहचान हो गई है। मृतक महिला साधना यादव पुत्री शंकर यादव निवासी जिला जौनपुर यूपी की रहने वाली थी। वह बद्दी के एक निजी उद्योग में काम करती थी। अब पुलिस संबंधित उद्योग के कर्मचारियों व प्रबंधकों से पूछताछ कर रही है। वहीं महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

मंगलवार दोपहर बाद भटोली कलां स्थित हिमुडा काॅलोनी में महिला का शव एक खाली कमरे में मिला था। महिला के गले में तेज धारदार हथियार से हमला हुआ था। दो दिन तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं अब पुलिस ने महिला की कंपनी के कर्मचारियों से शिनाख्त करवा दी है। हालांकि हत्यारों ने कोई भी सुबूत मौके पर नहीं छोड़ा है। महिला के पास मोबाइल फोन तक नहीं मिला। मगर अब महिला की पहचान होने के बाद पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है। बद्दी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed