फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A special worship of Lord Shiva will be held every Monday at the Shiv Tandav Cave.

Solan News: शिव तांडव गुफा में हर सोमवार कोहोगी भगवान शिव की विशेष पूजा

Sun, 19 Jul 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 19 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन

शिव कावड़ सेवा समिति हाटकोट ने तैयारियों को लेकर की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। सावन में इस बार कुनिहार पूरी तरह शिवमय होने जा रहा है। राज दरबार कुनिहार से लेकर प्रसिद्ध शिव तांडव गुफा तक पूरे क्षेत्र में भक्ति श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल रहेगा। शिव कावड़ सेवा समिति हाटकोट के सौजन्य से राज दरबार परिसर में एक से 11 अगस्त तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। शिव तांडव गुफा में सावन के प्रत्येक सोमवार को विशाल भंडारे ओर भजन संध्या विशेष्ज्ञ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
सावन माह के धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर ठाकुरद्वारा मंदिर में शिव कावड़ सेवा समिति हाटकोट की बैठक समिति अध्यक्ष भूपेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिव महापुराण कथा को भव्य स्वरूप देने विभिन्न धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय करने तथा हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर आने वाले क्षेत्र के कांवड़ियों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति सदस्य राधा रमण शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शिव महापुराण कथा का वाचन प्रख्यात कथा वाचक एवं गो रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता शशांक कौशल करेंगे। 31 जुलाई को आचार्य के स्वागत के साथ भव्य कलश एवं शिव महापुराण यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 11 अगस्त तक प्रतिदिन राज दरबार परिसर में शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन किया जाएगा। सायंकाल कुनीं गंबर खड्ड के संगम पर पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन होगा। यह दिव्य अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

समिति के अनुसार 10 अगस्त को शिवरात्रि संध्या पर भव्य धार्मिक झांकियां भजन-कीर्तन आरती तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद एवं लजीज व्यंजनों की व्यवस्था रहेगी। 11 अगस्त को कथा के समापन अवसर पर कुनिहार जनपद के लोगों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रसिद्ध शिव तांडव गुफा में गुफा समिति एवं शंभू परिवार के सौजन्य से सावन के प्रत्येक सोमवार को विशाल भंडारे भजन संध्या और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed