फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A special campaign will be launched to identify TB patients.

Solan News: टीबी मरीजों की पहचान के लिए चलेगा विशेष अभियान

Fri, 20 Mar 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर करेगा जांच, संदिग्ध मरीजों के होंगे बलगम के टेस्ट
विज्ञापन

विश्व क्षय रोग दिवस पर शुरू होगा अभियान, बीमारी से मुक्त करवाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में क्षय रोग (टीबी) के मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता और टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगी और आवश्यक जांच करवाई जाएगी। विभाग की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के दौरान लंबी खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना और खांसी में खून जैसे लक्षणों वाले मरीजों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। संदिग्ध मरीजों के बलगम के सैंपल लेकर जांच की जाएगी और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा। पूर्व में टीबी से ठीक हो चुके मरीजों की भी एहतियातन जांच की जाएगी। इसके अलावा पंचायत स्तर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। घर-घर एक्स-रे के लिए पोर्टेबल मशीनों का भी उपयोग किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी (टीबी) डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी उपमंडलों में टीमों को सक्रिय किया जाएगा और व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। अभियान के तहत हर क्षेत्र में विभाग की टीमें अपनी पहुंच बनाएंगी।

कोट
क्षय रोग के मरीजों का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। विभाग की ओर से प्रदेश को क्षय रोग मुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। टीम की मदद से लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। -डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed