फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A person arrested with 10.45 grams of chitta in Solan

Solan News: सोलन में 10.45 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
शामती बाईपास पर पुलिस ने की कार्रवाई,पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने सोलन में एक व्यक्ति को 10.45 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि थाना सदर सोलन की टीम गश्त पर थी तो सूचना मिली कि रोहित नाम का व्यक्ति काफी समय से चिट्टा/हेरोइन बेचने का धंधा कर रहा है। वह जीरकपुर गया था जहां से वह चिट्टा लेकर शामती बाईपास की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शामती बाईपास पर तुरंत नाकाबंदी करके गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी रोहित जोशी निवासी कुनिहार से 10.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल भी की गई तो पाया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में वर्ष 2022 में जान से मारने की धमकी देने का एक मामला में पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed