{"_id":"696927c87ff94e0b920927fe","slug":"a-modern-lab-and-critical-care-ward-will-be-built-at-kathed-at-a-cost-of-rs-958-crore-solan-news-c-176-1-ssml1042-161394-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कथेड़ में 9.58 करोड़ से बनेगी आधुनिक लैब और क्रिटिकल केयर वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कथेड़ में 9.58 करोड़ से बनेगी आधुनिक लैब और क्रिटिकल केयर वार्ड
विज्ञापन
सरकार ने जारी की बजट, अस्पताल प्रबंधन ने पीडब्ल्यूडी को सौंपी राशि, दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य
मरीजों को टेस्ट के लिए निजी लैबों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
आदित्य सोफत
सोलन। कथेड़ में बन रहे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला व क्रिटिकल केयर वार्ड के निर्माण के लिए सरकार ने 9.58 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने यह राशि लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है और दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अत्याधुनिक लैब के बनने के बाद मरीजों को टेस्ट के लिए बाहरी शहरों या निजी लैबों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खास बात यह है कि भविष्य में कोरोना जैसे किसी भी नए वायरस के आने पर सैंपलों को जांच के लिए बाहर नहीं भेजना होगा। कोरोना काल में आई दिक्कतों को देखते हुए ही इस लैब को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। जिस भवन में लैब बनेगी, उसी में क्रिटिकल केयर वार्ड का भी निर्माण होगा। इससे गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को अन्य वार्डों से अलग (आइसोलेशन) रखा जा सकेगा। वर्तमान में अस्पताल में मात्र 6 बिस्तरों का क्रिटिकल केयर वार्ड है, लेकिन नई बिल्डिंग में यह सुविधा बड़े स्तर पर होगी। लैब पास होने से मरीजों के सैंपल वार्ड के नजदीक ही लिए जा सकेंगे। संवाद
कथेड़ में 79 बीघा भूमि पर हो रहा क्षेत्रीय अस्पताल का निर्माण
कथेड़ में 79 बीघा भूमि पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से नए क्षेत्रीय अस्पताल का निर्माण चल रहा है। वर्तमान में ओपीडी और प्रशासनिक ब्लॉक में फिनिशिंग और मार्बल बिछाने का काम अंतिम चरण में है। यहां मातृ एवं शिशु अस्पताल के साथ-साथ 50 बिस्तर का ट्रामा सेंटर और पृथक वार्ड भी बनाया जा रहा है।
कोट
क्षेत्रीय अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पब्लिक हेल्थ लैब और क्रिटिकल केयर वार्ड के लिए बजट मिल गया है और इसे विभाग को सौंप दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन