फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A man was selling electricity from a domestic meter to a vegetable market, and was fined Rs 1.14 lakh.

Solan News: घरेलू मीटर से सब्जी मंडी में बेच रहा था बिजली, 1.14 लाख जुर्माना लगाया

Sat, 10 Jan 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
बद्दी में शिमला से आई बोर्ड की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बिजली बोर्ड की उड़नदस्ता इकाई ने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के हरिपुर संडोली में बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़ा है। घरेलू कनेक्शन से अनधिकृत रूप से सब्जी मंडी में बिजली सप्लाई करने पर बोर्ड ने एक व्यक्ति को 1.14 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। शिमला से आई टीम की इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है। बिजली बोर्ड के शिमला मुख्यालय से आए अधिशासी अभियंता कृष्ण देव के नेतृत्व में उड़नदस्ता इकाई ने बद्दी के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। टीम जब हरिपुर संडोली पहुंची, तो पाया कि स्थानीय निवासी प्रदीप सिंह अपने घरेलू मीटर से न्यू सब्जी मंडी में बिजली बेच रहा था। इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए टीम ने मौके पर ही कार्रवाई की और 1.14 लाख रुपये के करीब जुर्माना लगाकर नोटिस थमा दिया।

इन क्षेत्रों में दी दबिश, स्मार्ट मीटरों को जांचा
बद्दी के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि टीम ने क्षेत्र के कई हिस्सों में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें मुख्य रूप से शीतलपुर, बिल्लावाली और बद्दी-साई रोड, बद्दी बाईपास वर्धमान चौक, गुल्लरवाला और कैलाश विहार। शिवालिक नगर और हरिपुर संडोली शामिल रहे।
विज्ञापन

लाखों के बिल बकाया, एक हफ्ते का अल्टीमेटम
निरीक्षण के दौरान टीम ने स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली और बकाया बिजली बिलों की रिपोर्ट का भी जायजा लिया। जांच में सामने आया कि क्षेत्र में अभी भी लाखों रुपये के बिल लंबित पड़े हैं। उड़नदस्ता इकाई ने सहायक अभियंता (बद्दी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित कार्यों को पूरा कर रिपोर्ट शिमला मुख्यालय भेजी जाए। अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने कहा कि उच्च कार्यालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए 7 से 8 दिनों के भीतर आगामी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed