फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A grand wrestling tournament will be held at Syar Nechar in Darlaghat on the 14th.

Solan News: दाड़लाघाट के स्यार नेचड़ में 14 को होगा विशाल कुश्ती दंगल

Fri, 12 Jun 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार स्थित नेचड़ मैदान में 14 जून को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों एवं ट्रांसपोर्टरों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस दंगल में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान अपने दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन समिति के अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन सहकारी सभा (एडीकेएम) के पूर्व प्रधान बालक राम शर्मा, राम कृष्ण बंसल, अरुण शुक्ला, मेहर चंद ठाकुर, सत्यपाल चंदेल, जय चंद चंदेल, पदम चंदेल और पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, वार्ड सदस्य तिलक गौतम, कुलदीप चंदेल, कमलकांत चंदेल, सनी चंदेल ने बताया कि दंगल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि दंगल में प्रदेश और बाहरी राज्यों के नामी पहलवान भाग लेंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। बताया कि विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को आकर्षक नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि अदाणी समूह के सीएमओ संदीप सीरह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed