{"_id":"6af5c30cd50c808db008db63","slug":"a-grand-kabaddi-competition-will-be-organized-during-the-fair-solan-news-c-176-1-sln1014-184303-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चामत भड़ेच में 20 और 21 नवंबर \nको होगा मेला श्री बिजेश्वर देव दयारश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चामत भड़ेच में 20 और 21 नवंबर को होगा मेला श्री बिजेश्वर देव दयारश
विज्ञापन
मेले के दौरान किया जाएगा भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)।
ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन के तत्वावधान में चामत भड़ेच पंचायत के देव दयारश में 20 और 21 नवंबर को पारंपरिक मेला श्रीबिजेश्वर देव दयारश एवं विशाल कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज को नशामुक्त बनाना है। संगठन के प्रधान राजेश ठाकुर और महासचिव कमलेश ठाकुर ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता को जूनियर (अंडर-19) और सीनियर दो वर्गों में बांटा गया है। सभी मुकाबले आधुनिक मैट पर खेले जाएंगे। 20 नवंबर को प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग (अंडर-19) के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 21 नवंबर को दूसरे दिन सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसका विधिवत शुभारंभ सुबह 9:00 बजे विशेष अतिथि ऑनरेरी कैप्टन कैलाश चंद ठाकुर करेंगे। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह शाम 5:00 बजे ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन के संस्थापक सदस्य एवं ग्राम पंचायत रणों के उपप्रधान संजीव ठाकुर की ओर से किया जाएगा। सीनियर वर्ग की विजेता टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता टीम को 15,000 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। सीनियर वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 1,000 रुपये प्रति टीम निर्धारित किया गया है। वहीं, जूनियर वर्ग (अंडर-19) विजेता टीम को 5,100 रुपये और उपविजेता टीम को 4,100 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस वर्ग का प्रवेश शुल्क 500 रुपये प्रति टीम रखा गया है। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों की टीमों को अपना पंजीकरण 20 नवंबर 2026 को ही करवाना अनिवार्य होगा। अंडर-19 वर्ग के प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अपना मूल आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है और खिलाड़ी का अधिकतम वजन 60 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। टूर्नामेंट में कबड्डी समिति एवं रेफरी का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा।