फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A gathering was organized at Gurdwara Akal Bunga Sahib.

Solan News: गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर ढांग ऊपरी गुरुद्वारे में समागम

Mon, 09 Dec 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
अखंड पाठ का डाला गया भोग, रागी जत्थों ने किया शबद कीर्तन
विज्ञापन

गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब में समागम का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर ढांग उपरली स्थित अकाल बुंगा साहिब गुरुद्वारा में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीवान सजाया गया और अखंड पाठ का भोग डाला गया। समागम के दौरान रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर उपस्थित संगत का निहाल किया। उसके बाद गुरुनानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। भाई जगदेव सिंह ने गुरु की वाणी की। हुजूरी रागी दरबार साहिब भाई दविंदर सिंह ने अपनी मधुर वाणी से एक दाते एक मांगते, जीओ राखे तेओ रहिये से संगत को निहाल किया। कथावाचक भाई कुलदीप सिंहगढ़ गंड गंज ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को राज, माल, रूप, जात, अहंकार से बचकर अपना जीवन गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी के अनुसार व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मनुष्य को अपना गुरु बनाने की बजाय वाणी को अपने जीवन को संवारे। गुरु गोबिंद सिंह ने सिख पंथ को आगे बढ़ाते हुए देश ओर लोगों की रक्षा करते हुए अपने परिवार तक का बलिदान कर दिया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर लगाया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरमत प्रचार ट्रस्ट के प्रधान नसीब सिंह, चरणजीत सिंह, सुरमुख सिंह, भाई महिंद्र सिंह, सिख स्टूडैंट फैडरेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह, गुरचरण सिंह, परमजीत ग्रेवाल वाल, जगिंद्र सिंह, प्रबंधक कमेटी के प्रधान नारायण सिंह, गुरविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, कर्मजीत सिंह समेत गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed