{"_id":"61880349ac5d3203c66f7561","slug":"a-dead-foetus-found-in-the-toilet-of-nalagarh-hospital-solan-news-sml389482858","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ अस्पताल के शौचालय में मृत मिला भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ अस्पताल के शौचालय में मृत मिला भ्रूण
विज्ञापन
A dead foetus found in the toilet of Nalagarh hospital
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ अस्पताल के शौचालय में छह माह का भ्रूण मिला। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वार्ड-1 में रहने वाली सफाई कर्मी शोभा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रविवार को वह हर रोज की तरह शौचालय की सफाई कर रही थी।
उसने देखा कि शौचालय की शीट के अंदर पानी नहीं जा रहा था। इस पर उसने शौचालय की शीट के अंदर सफाई करने वाला पंप डाला तो पंप के साथ भ्रूण बाहर निकला। साथ ही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार दीक्षित को इसकी जानकारी दी।
चिकित्सक ने मौके पर जाकर भ्रूण की जांच की तो मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि भ्रूण मेल था और पांच-छह माह का था।
उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि यह भ्रूण किसी महिला ने जन्म को छिपाने के चलते शौचालय में फेंक दिया है। पुलिस ने धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।