{"_id":"66a64788eb57fdb87201f25c","slug":"a-couple-from-nalagarh-will-donate-organs-solan-news-c-176-1-ssml1040-125776-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अंग दान करेगा नालागढ़ का एक दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अंग दान करेगा नालागढ़ का एक दंपती
Sun, 28 Jul 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के अंगदान करने वाली दंपत्ति। संवाद
पीजीआई की टीम को फार्म भरकर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के बलदेव मल्होत्रा व अनुराधा मल्होत्रा ने अंगदान करने का फैसला लिया है। नालागढ़ वार्ड आठ में रहने वाले दंपती ने यह फैसला अपनी भतीजी की किडनी के खराब होने के बाद हुई परेशानी से लिया है। बलदेव मल्होत्रा ने बताया कि उनकी भतीजी की दोनों किडनी खराब हो गई थीं। जिस पर उन्होंने काफी प्रयास करने के बाद उन्हें एक दानी व्यक्ति ने किडनी दे दी। जिससे उनकी भतीजी को नया जीवन मिला है। वह इससे प्रेरित होकर दोनों ने अंगदान करने का फैसला लिया है।
हाल ही में नालागढ़ में रक्तदान शिविर हुआ। जिसमें पीजीआई व कमांड की टीम ने रक्तदान एकत्रित किया। पीजीआई की टीम ने इस दौरान लोगों को बताया कि अगर कोई अंगदान करना चाहता है तो वह अपना फार्म भर सकता है। जिस पर इस दंपती ने अंगदान करने के लिए फार्म भर दिया है। बलदेव मल्होत्रा ने बताया कि वह लगातार लंबे समय से अंगदान करने की सोच रहे हैं। जब किसी व्यक्ति को अपने किसी परिचित को बचाना होता है तो तभी उन्हें पता चलता है कि अंगदान करने की कितनी एहमियत है। वह चाहते हैं कि उनकी मौत के बाद उनके अंग किसी ऐसे आदमी के काम आए जो इस दुनिया में जीना चाहता है। वह अपनी इच्छा से अंगदान कर रहे हैं।