{"_id":"133-56985","slug":"Solan-56985-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लिव इन रिलेशनशिप बाद में दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले लिव इन रिलेशनशिप बाद में दुराचार
Solan
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के बिलांवाली में किराये के कमरे में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक कमरे में ताला लगा कर मौके से फरार है।
पुलिस के अनुसार शिमला क्षेत्र की एक युवती बद्दी की फैक्टरी में कार्यरत है। वह बिलांवाली में किराए के कमरे में अपनी एक सहेली के साथ रहती थी। इस कमरे के साथ ही सरकारघाट का युवक भी किराये के कमरे में रहता है। चार माह पहले दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। युवक व युवती इकट्ठे रहते थे। इस दौरान युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।
शनिवार को युवती को पता चला की उक्त युवक शादी-शुदा है और उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए ही रिलेशन बनाया था जिससे वह दोबारा अगल रहने लगी। युवती ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक ने उसके साथ यह कह कर संबंध बनाए की वह उससे शादी करेगा, लेकिन वह पहले से ही शादीशुदा था।
विज्ञापन
जी शिवा ने बताया कि पुलिस ने धारा 376 व 416 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अपने कमरे में ताला लगा कर फरार है। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए टीम बना कर भेज दी है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।