फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मतदान की पूरी तैयारी, अब आपकी बारी

मतदान की पूरी तैयारी, अब आपकी बारी

Wed, 07 May 2014 05:31 AM IST
Solan
Solan Updated Wed, 07 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र का उत्सव आ पहुंचा है। प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी है। मतदान केंद्र भी सज चुके हैं। नेताओं की उदासीनता भुगतने के बावजूद भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं है। अब आखिरी समय में सारी कवायद इस बात को लेकर है कि अपना कीमती वोट दिया जाए। मतदाताओं के लिए तमाम जागरूकता कार्यक्रम संचालित हुए। मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव का हिस्सा बनने और वोट जरूर करने की गुजारिश की गई। तो अब इंतजार किस बात का। वह घड़ी आ गई है। तो आज घर से निकलिए। लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति देने से पूर्व अपने प्रत्याशी के बारे में सोचिए, विचारिए और वोट डालिए। कवि अंबर खरबंदा ने भी फरमाया है ‘सब तानों से मधुर है लोकतंत्र की तान, लोकतंत्र मजबूत हो रखना इसका ध्यान, जीवन के जंजाल तो कभी न होंगे खत्म, सब काम छोड़कर आज करें मतदान।’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चुनावी महासमर में प्रत्याशियों का इम्तिहान आज है। मतदान के रूप में यह परीक्षा सुबह सात बजे से लेकर छह बजे तक चलेगी। लोकतंत्र में लोकसभा के रूप में सबसे बड़े महापर्व को सिरे से अंजाम तक पहुंचाने के लिए जिलाभर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन चाक चौबंद है। जिला सोलन में पांच विस क्षेत्रों से कुल तीन लाख 44 हजार 346 मतदाता शिमला संसदीय सीट के प्रत्याशियों को वोट देंगे। महिला और पुरुषों दोनों के हाथ में सोलन से लीड की चाबी रहेगी। कुल 522 केंद्रों मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इसमें 82 संवेदनशील और 35 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र स्थापित हैं। जिले में 22 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें विशेष सुविधा मिलेगी। पुलिस ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं को सील किया है। कड़ी जांच के बाद वाहन प्रदेश की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। शहर हो या देहात, चप्पे चप्पे पर जवानों का पहरा है।
विज्ञापन


522 कें द्रों और 4150 कर्मचारी
सोलन। जिला सोलन में स्थापित 522 मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 4150 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें 650 कर्मचारियों को आरक्षित रखा गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 936 पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस क्षेत्रवार मतदाताओं का आंकड़ा
कुल पुरुष महिला
अर्की 79113 38749 40364
नालागढ़ 75103 35791 39312
दून 54612 25919 28693
सोलन 75594 36037 39557
कसौली 59924 27982 31942
कुल 344346 164478 179868


विसक्षेत्र कुल बूथ संवेदनशील अतिसंवेदनशील
अर्की 129 32 09
नालागढ़ 98 08 06
दून 85 15 03
सोलन 120 14 09
कसौली 91 13 08
कुल 522 82 35

90 मतदान केंद्रों में 1200 से अधिक वोटर
सोलन। सोलन जिले की पांचों विस क्षेत्रों में 90 ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां पर 1200 से अधिक मतदाता हैं। 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों पर एक अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किया गया है।

दो मतदान केंद्रों में 1500 से अधिक वोटर
सोलन। सोलन जिले में 1500 से अधिक मतदाताओं वाले केवल दो ही मतदान केंद्र हैं। यह मतदान केंद्र सोलन और कसौली में स्थित हैं। इन मतदान केंद्रों कर्मचारियों और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम अन्य से भिन्न हैं।

32 मतदान केंद्रों में 300 से कम मतदाता
सोलन। जिला सोलन में ऐसे मतदान केंद्र भी हैं जहां 300 से कम मतदाता हैं। इन केंद्रों की संख्या 32 है। हालांकि इनमें अन्य केंद्रों की भांति ही इंतजाम हैं।

1.73 फीसदी महिला मतदाता अधिक
सोलन। जिला सोलन में कुल 344346 मतदाता हैं। इनमें 179868 पुरुष और 164478 महिला मतदाता हैं। 3600 सर्विस वोटर शामिल हैं। महिला मतदाता पुरुषों से महज 1.73 प्रतिशत कम हैं। सबसे अधिक 79113 मतदाता अर्की और सबसे कम दून निर्वाचन सभा क्षेत्र में 54612 मतदाता हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारी सहित कुल चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

हर घंटे मिलेगी चुनाव की रिपोर्ट
सेालन। माइक्रो ऑब्जर्वर सभी पोलिंग स्टेशनों के लिए नियुक्त किए गए हैं। जो निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी रखेंगे। सामान्य पर्यवेक्षकों को उनके मोबाइल पर हर घंटे बाद चुनाव की रिपोर्ट देते रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव से जुडे़ कर्मियों से अपील की है कि वह अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन सजगता से करें। चुनाव बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसमें किसी प्रकार की कोताही की गुंजाइश मान्य नहीं।


22 आदर्श मतदान बूूथ
दून 01 : बरोटीवाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
नालागढ़ 01 : आईटीआई नालागढ़।
सोलन 08 : सेंटल्यूक्स, गुरुकुल, एमएसी हाल, एमसी रेस्टहाउस, डिग्री कालेज, डाइट, पीडब्ल्यूडी आफिस, बीडीओ कंडाघाट कार्यालय।
अर्की 06: कंधार, रौड्ी-1, रौड्ी -2, बीडीओ कुनिहार कार्यालय, सूरजपुर और अर्की 3।
कसौली 06: सुबाथू वरिष्ठ स्कूल, कंटोनमेंट बोर्ड मिडिल स्कूल, परवाणू एमसी, कीमूघाट फोरेस्ट भवन, सीआरआई कसौली आडिटोरियम, सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर।

मतदान करने के लिए आगे आएं: मदन चौहान
उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि चुनावी की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं को घर से बाहर निकलकर मतदान करने का आह्वान किया है। कहा कि माइक्रो पर्यवेक्षक सभी पोलिंग स्टेशनों के लिए नियुक्त किए गए हैं। सामान्य पर्यवेक्षकों को उनके मोबाइल पर हर घंटे बाद चुनाव की रिपोर्ट मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव से जुडे़ कर्मियों से अपील की है कि वह अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर्तव्य-परायणता के साथ करें। चुनाव बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed