फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   उद्योग में आग से पांच करोड़ की क्षति

उद्योग में आग से पांच करोड़ की क्षति

Tue, 06 May 2014 05:31 AM IST
Solan
Solan Updated Tue, 06 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल की खेड़ा पंचायत के खोखरा गांव स्थित केसर एप्लाइसिंज उद्योग में आग से 5 करोड़ की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। शार्ट-सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल नेे मौके पर बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन से मिली सूचना के मुताबिक आग रात करीब एक या दो बजे के बीच लगी। उस दौरान उद्योग में किसी तरह से शिफ्ट नहीं चल रही थी। तेज तूफान के कारण आग सुलग गई और ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

कुछ ही समय में उद्योग के प्रथम मंजिल की छत गिर गई और भीतर रखा तैयार और कच्चा माल राख हो गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन से नायब तहसीलदार टीएल नेगी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

उधर, उप अग्निशमन अधिकारी नालागढ़ खेम सिंह, बददी के कुंदन लाल, मुख्य प्रशामक जियालाल ने बताया कि आग से किसी तरह के जानी नुकसान नहीं हुआ है। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आठ करोड़ का नुकसान
दिल्ली के रोहिणी बाग के निवासी मालिक और प्रबंधक निदेशक संचित गुप्ता ने बताया कि आग से तैयार गैस चूल्हे, मिक्सी ग्राइंडर, इस्तरी करने वाली प्रेस का पूरा स्टाक जल चुका है। भवन की पहली मंजिल, तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया है। इससे करीब आठ करोड़ के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed