{"_id":"133-47627","slug":"Solan-47627-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स वृद्धि पर टैक्सी चालक उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स वृद्धि पर टैक्सी चालक उग्र
Solan
Updated Sat, 11 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स वृद्धि पर टैक्सी चालक उग्र
सोलन। टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने शुक्रवार को सोलन में एक विरोध रैली निकाली। रैली पुराने बस अड्डे से लेकर, उपायुक्त चौक और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय तक निकाली गई। इस दौरान टैक्सी चालकों ने सह आयुक्त सुभाष सकलानी और आरटीओ निशांत ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि टैक्सियों को परमिट सरकार बेरोजगारों को देती हैं। यदि टैक्स में इतनी बढ़ोतरी होती है तो टैक्सी चालकों को टैक्स निकालना मुश्किल हो जाएगा, जिससे मजबूरन उन्हें टैक्सियां या तो खड़ी करनी पड़ेंगी या फिर बेचने के मजबूर होना पड़ेगा। नतीजन बेरोजगारी बढ़ेगी। टैक्स के अतिरिक्त टैक्सी चालकों को इंश्योरेंस और अन्य राज्यों को टैक्स भी भरना होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने टैक्स बढ़ोतरी की तो वह अपने आंदोलन को उग्र करेंगे।
रैली में ये रहे शामिल
रैली में टैक्सी यूनियन के सदस्य अमरदीप, नवीन, योगी, करण थापा, सोटी, दिनेश, बिट्टु, ओमप्रकाश, रणजीत, दिलीप, देवेंद्र, भूप सिंह, धर्म सिंह, मृदुल, विधि चंद, अवतार, सतीश, अशोक कुमार, प्रकाश चंद, सोनी कुमार, दीपक, सोनू और पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
ये रखी मांगें
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि टोकन, पेसेंजर टैक्स में बेतहाशा बढ़ोतरी टैक्सी चालकों का रोजगार छीनने वाली है। इसका पुरजोर विरोध किया जाता है। टैक्सी चालकों से पहले सरकार को सालाना कुल मिलाकर 1350 और 2250 रुपये टोकन टैक्स दिया जाता है। मगर अब यह 15500 और 22500 होने जा रहा है। अगर इसे यथावत नहीं रखा गया तो आंदोलन तेज होगा।