फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   काम पूरा, फिर भी शुरू नहीं की योजना

काम पूरा, फिर भी शुरू नहीं की योजना

Wed, 08 Jan 2014 05:48 AM IST
Solan
Solan Updated Wed, 08 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
काम पूरा, फिर भी शुरू नहीं की योजना
विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)। करीब 74 लाख रुपये की लागत से बनी छपरौली उठाऊ पेयजल योजना शुरू न होने से सुबाथू के एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो रहे हैं। इस योजना का कार्य करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। पिछले एक साल से योजना बनकर पूरी तरह तैयार हैं। बावजूद इसके आईपीएच विभाग ने अभी तक इसे सुचारु नहीं किया है।

इस योजना के शुरू होने से जाड़ला पंचायत, आरला, थड़ी, अप्पर थड़ी, शडियाणा और जोहर आदि गांव की करीब 2000 से अधिक आबादी को लाभ होगा। मौजूदा समय में इन गांव में लोगों को पेयजल की भारी किल्लत से गुजरना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत जाड़ला के उप प्रधान प्रेमचंद ठाकुर, स्थानीय ग्रामीण परमिंद्र, पंकज वालिया, देवेंद्र शर्मा, मुकेश कुमार, नरेश और बलराम आदि ने बताया कि योजना तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं की जा रही। लोगों को पानी के लिए दूरदूराज हैंडपंपों व प्राकृतिक स्रोतों पर जाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि इस योजना पर बनाया गया टैंक भी लीकेज हो रहा है। जिसकी शिकायत आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स को दी जाएगी। इस बारे में सुबाथू आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता हीरा लाल शर्मा ने बताया कि योजना को शुरू करने के लिए पावर सप्लाई का कार्य अब पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि गर्मियों से पहले योजना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed