फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंडाघाट का पड़ाव मैदान बना पैड पार्किंग

कंडाघाट का पड़ाव मैदान बना पैड पार्किंग

Sun, 05 Jan 2014 05:49 AM IST
Solan
Solan Updated Sun, 05 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
कंडाघाट का पड़ाव मैदान बना पैड पार्किंग
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। अब कंडाघाट के पड़ाव मैदान में वाहन खडे़ करने के वाहन मालिकों को पैसे चुकाने हाेंगे। ग्राम पंचायत सिरीनगर ने पड़ाव मैदान को पैड पार्किंग में तबदील कर दिया है। पंचायत ने पार्किंग बनाकर इसे ठेकेदार को सौंप दिया है। शुक्रवार से गाड़ी खड़ी करने की वसूली भी शुरू कर दी गई है। इससे पंचायत की काफी आमदनी होगी, वहीं मैदान के रखरखाव की जिम्मा भी ठेकेदार का होगा। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। कारण यह है कि उनके घर मैदान के पास हैं तथा पहले वह गाड़ियां मुफ्त में खड़ी करते थे और अब उन्हें पैसे चुकाने होंगे।

ये होंगी पार्किंग दरें
दोपहिया वाहन 10 रुपये, कार 10 रुपये प्रति तीन घंटा, पांच घंटे के 20 रुपये, 24 घंटों के 50 और पूरे माह का पास 500 रुपये में बनेगा। वहीं पिकअप 3 घंटे के लिए 30 रुपये, 24 घंटे के लिए 70 रुपये और महीने भर खड़ी करने के लिए 800 रुपये की राशि चुकानी होगी। यदि गृह निर्माण सामग्री इस मैदान में उतारनी है तो टिप्पर 24 घंटे के 100 रुपये और पिकअप के 50 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


जनहित के लिए बनाई पार्किंग : प्रधान
ग्राम पंचायत सिरीनगर की प्रधान रजनी शर्मा ने कहा कि जनहित का ध्यान रखते हुए पड़ाव के मैदान को पैड पार्किंग बनाया गया है। इससे पहले लोग यहां अवैध रूप से गाड़िया खड़ी कर चले जाते थे। जिससे अक्सर परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब हर समय पार्किंग में व्यक्ति मौजूद रहेगा तथा गाड़ियों को भी व्यवस्थित ढंग से खड़ी करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed