फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ‘शिक्षित बेटियां’ लघु नाटिका को सराहा

‘शिक्षित बेटियां’ लघु नाटिका को सराहा

Sun, 05 Jan 2014 05:49 AM IST
Solan
Solan Updated Sun, 05 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
‘शिक्षित बेटियां’ लघु नाटिका को सराहा
विज्ञापन

कसौली (सोलन)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटबेजा का वार्षिक समारोह शनिवार को
धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य रामजीदास
ठाकुर ने की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति आरके गांधी ने शिरकत की। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया।
इस मौके पर प्रिंसिपल रामजीदास ठाकुर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया और स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों की रिपोर्ट सबके समक्ष रखी। इसे बाद स्कूल की छात्राओं ने ‘शिक्षित बेटियां’ नामक लघु नाटिका का मंचन कर उपस्थित जनसमूह को बेटियों को शिक्षित करने के लिए जागरूक किया। स्कूली छात्राओं का गुजराती डांडिया प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। प्राथमिक स्कूल कोटबेजा के बच्चों द्वारा ‘राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा’ भजन पर प्रस्तुत राधा-कृष्ण के नृत्य ने मजबूर कर दिया। सीसे स्कूल के छात्रों द्वारा ‘पिंड का नंबरदार’ नामक नाटिका के माध्यम से युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। स्कूली बच्चों ने पंजाबी भंगड़े पर प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को झूमने को विवश कर दिया।
कार्यक्रम में मिडल स्कूल भौगुडी, माध्यमिक स्कूल गुनाई और मिडिल स्कूल खरोटा के बच्चों ने भी कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि आरके गांधी ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया और स्कूल को अपनी ओर से 11 हजार की राशि भेंट की।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल रामजीदास, मायादत्त शर्मा, जिला अध्यापक संघ के प्रधान नरोत्तम वर्मा, कुठाड़ शिक्षा खंड के प्रधान रतिराम वर्मा, एसएमसी प्रधान हीरालाल पंवर, हरिकृष्ण शास्त्री, डॉ. रामगोपाल शर्मा, मनीराम वर्मा, गोबिंद राम, पंचायत प्रधान रविंद्र शर्मा, उपप्रधान सुखराम, बलदेव सिंह कंवर और ऋतु घई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed