फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बारिश से किसानों को मिली राहत

बारिश से किसानों को मिली राहत

Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
Solan
Solan Updated Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बारिश से किसानों को मिली राहत
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। अर्की उपमंडल सहित जिला में मंगलवार को हुई बारिश से किसानाें को सूखे से राहत मिल गई है। करीब तीन माह से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। हालांकि गेहूं बीजाई के लिए अभी पर्याप्त मात्रा में बारिश की जरूरत है।

कई माह से बारिश के अभाव में अधिकांश गांवों में गेहूं की बिजाई नहीं हो सकी है। सिंचाई सुविधा के अधीन उपमंडल का बहुत कम क्षेत्र आता है। समय पर वर्षा नहीं होने से किसान काफी मायूस थे। ऐसे में हल्की बारिश के बाद अर्की उपमंडल के असिंचित क्षेत्रों में गेहूं तथा अन्य फसलों की बिजाई का रास्ता साफ हो गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार पर्याप्त नमी के बाद किसान कम अवधि में तैयार होने वाली फसल बीजों का रोपण कर सकते हैं। कृषि परामर्श केंद्रों पर गेहूं सहित अन्य फसलों की बीजाई के लिए नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध है। कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत कृषि अधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अर्की उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में असिंचित कृषि भूमि पर गेहूं की बिजाई नमी की मात्रा बढ़ने के बाद की जा सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की बिजाई से पूर्व किसान अपने बीज का उपचार सही ढंग से अवश्य कर लें, जिससे फसल की उपज अच्छी मिल सके । ढाई ग्राम बेविस्टीन की मात्रा प्रति किलोग्राम गेहूं बीज में मिलाकर बीज को उपचारित कर लें । 40 किलोग्राम गेहूं बीज में सौ ग्राम बेविस्टीन मिला कर बीज को उपचारित किया जा सकता है। किसान वीएल 892, एचपीडब्ल्यू 155, 147 तथा 211 अपने खेतों में बिजाई कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आलू की बिजाई के लिए भी यह बारिश किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सिंचित क्षेत्रों में पहले ही गेहूं की बीजाई पूरी हो चुकी है । इसके अतिरिक्त किसान लहसुन, प्याज, चना तथा मटर आदि की बीजाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed