फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   924 ward members elected unopposed in Solan distt

952 निर्विरोध उम्मीदवारों में से सबसे अधिक 924 वार्ड सदस्य

Thu, 14 Jan 2021 06:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
सोलन। पंचायती राज चुनाव में जिले की 240 पंचायतों में सबसे अधिक 924 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं जबकि दस बीडीसी, चार प्रधान और 14 उप प्रधानों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिला परिषद सीटों का निर्णय चुनाव से किया जाएगा। इसमें कुल तीन लाख 43 हजार 763 मतदाता 3563 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। इसमें 1 लाख 75 हजार 236 पुरुष और एक लाख 68 हजार 520 महिला मतदाता शामिल। 240 पंचायतों में तीन चरणों में पंचायती राज चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसमें जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य, प्रधान, उपप्रधान सहित वार्ड सदस्य का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन

नालागढ़ खंड में बीडीसी के सात, सोलन में तीन सीटे निर्विरोध चुनी गईं जबकि कुनिहार, कंडाघाट और धर्मपुर में एक भी सीटी अनपोज नहीं आई है। प्रधान के लिए नालागढ़ से दो, कुनिहार से एक, धर्मपुर में एक शामिल हैं। उप प्रधान के लिए नालागढ़ में सात, कुनिहार में चार, कंडाघाट में एक, धर्मपुर में दो निर्विरोध हैं। वार्ड सदस्य के लिए सबसे अधिक नालागढ़ में 370, कुनिहार में 167, कंडाघाट 98, धर्मपुर 160 और सोलन में 129 सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया है।
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियां पूरी
जिला पंचायत अधिकारी मोती लाल ने बताया कि जिले के सभी उपमंडलों में चुनाव की तैयारी की जा रही हैं। जिले में तीन पंचायतों सहित 952 विभिन्न पदों के उम्मीदार निर्विरोध चुने गए हैं जबकि अन्य उम्मीदवारों का चुनाव मतदान से किया जाएगा। तीन चरणों में होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed