फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   92 units of blood collected at SAI, 270 people received free neurotherapy treatment

Solan News: साई में 92 यूनिट रक्त संग्रहित, 270 लोगों ने न्यूरोथैरेपी से कराया निशुल्क उपचार

Sat, 18 Apr 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
92 units of blood collected at SAI, 270 people received free neurotherapy treatment
ग्राम पंचायत साई स्थित रूहानी सत्संग भवन में आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्त दान करते लोग। स्रोत
नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसायटी ने साई पंचायत में लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साई स्थित रूहानी सत्संग भवन में नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसायटी की ओर से 29वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच (न्यूरोथैरेपी) शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 92 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि 270 लोगों ने निशुल्क न्यूरोथैरेपी उपचार का लाभ उठाया। पीजीआई चंडीगढ़ की विशेषज्ञ टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया सुरक्षित रूप से पूरी की। वहीं हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और बद्दी से आए अनुभवी चिकित्सकों ने न्यूरोथैरेपी के माध्यम से मरीजों की जांच कर उपचार प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी और गुरमेल चौधरी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संस्था की संस्थापक उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि यह उनका 29वां रक्तदान शिविर है और भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। शिविर में बलविंदर ठाकुर, गुरबचन सिंह, अशोक ठाकुर, कपिल ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, चमन लाल धीमान, ज्ञान चंद धीमान, कृष्ण कुमार कसाना, संतोष कुमारी (एमसी बद्दी), सोनी प्रधान, जतिंदर ठाकुर, हरमेक ठाकुर और सुरिंदर चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed