{"_id":"5be97eacbdec22696a3ae696","slug":"91542028972-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के सभी वार्डो में अब एक दिन बाद मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के सभी वार्डो में अब एक दिन बाद मिलेगा पानी
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। शहर के सभी वार्डों में अब नगर परिषद एक दिन के बाद पानी की सप्लाई करेगी। इससे पहले नगर परिषद सभी वार्डों में तीन या चार दिन बाद पानी छोड़ रही थी। इस कारण लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। अब नगर परिषद ने पेयजल सप्लाई को एक दिन के बाद कर दिया है जिससे लोगों को पेयजल किल्लत से परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। आलम यह है कि ठंड का मौसम शुरू होते ही शहर में पानी का प्रयोग भी कम होना शुरू हो जाता है। शहर मुख्य टैंकों में काफी मात्रा में पानी एकत्रित हो जाता है। इसके चलते पेयजल भंडार टैंक ओवरफ्लो भी हो जाते हैं। इसके बाद नगर परिषद ने पानी की सप्लाई को एक दिन के बाद देना शुरू कर दिया है।
नगर परिषद को करीब एक माह पूर्व से 15 से 20 लाख गैलन पानी ही मिल रहा था। अब नगर परिषद को रोजाना करीब 25 लाख गैलन पानी मिल रहा है जो जरूरत से ज्यादा है। इसे स्टोर करने के लिए अन्य कोई टैंक भी नहीं है जबकि शहर के लिए रोजाना 18 से 20 लाख गैलन पानी की आवश्यकता होती है। एक दम से पानी की मात्रा बढ़ने से जहां जगह-जगह पानी के प्रेशर से पानी की लाइनें लीकेज हो रही है।
विज्ञापन
वहीं कई दफा तो नगर परिषद के मुख्य सप्लाई टैंक भी ओवरफ्लो हो रहे हैं जिसका एक उदाहरण रविवार को देखने को मिला। इसमें टैंक में अधिक मात्रा में पानी छोड़ दिया था जिसके बाद टैंक ओवरफ्लो होकर इसका पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। इसके बाद पानी को व्यर्थ बहने से अच्छा अब शहर को एक दिन बाद पानी की सप्लाई देने का यह निर्णय लिया गया है। इससे शहर के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
मुख्य पेयजल स्कीम से शहर के मुख्य पेयजल भंडार टैंक तक पानी पहुंचाने कार्य आईपीएच विभाग करता है। इसके बाद मुख्य टैंकों से शहर तक पानी सप्लाई करना नगर परिषद का कार्य है। जिसमें सभी शहरी क्षेत्रों को पानी दिया जाता है। जबकि आईपीएच द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है।
एक दिन के बाद मिलेगा पानी
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद के मुख्य पेयजल भंडार टैंक तक अब रोजाना करीब 25 लाख पानी पहुंच रहा है। शहर में भी पानी का कम प्रयोग किया जा रहा है जिससे मुख्य टैंक में पानी को स्टोर करना मुश्किल है। अब शहर के सभी वार्डों में नगर परिषद एक दिन बाद पानी की सप्लाई देगी। नगर परिषद के तहत आने वाले क्षेत्रों में नए पानी के कनेक्शन देना भी शुरू कर दिया है।