{"_id":"5a1301ba4f1c1b59678bd097","slug":"91511195066-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स अदायगी न होने पर सोलन में चार निजी बसें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स अदायगी न होने पर सोलन में चार निजी बसें जब्त
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
आयकर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। परिवहन विभाग ने रोड टैक्स न चुकाने पर चार निजी बसों को जब्त कर लिया। इन बसों पर दो लाख रुपये से अधिक की देनदारी बाकी है। लंबे समय से बस मालिक स्पेशल रोड टैक्स (एसआरटी) का भुगतान नहीं कर रहे थे। इसके चलते विभाग ने कार्रवाई कर सभी चारों बसों को जब्त कर लिया।
यह सभी बसें परिवहन निगम की वर्कशॉप में खड़ी की गई हैं और जब तक मालिक इनके टैक्स की अदायगी नहीं करेंगे इन्हें चलाने की इजाजत नहीं मिलेगी। परिवहन विभाग ने शिकंजा कसते हुए सभी बस मालिकों को समय पर टैक्स के भुगतान के निर्देश दिए हैं। सवारी वाहनों से परिवहन विभाग प्रति किलोमीटर के हिसाब से आरआरटी वसूल करता है। टैक्स की अदायगी हर माह वाहन के मालिक को करनी होती है। यदि कोई वाहन मालिक टैक्स अदा नहीं करता है तो विभाग ऐसे मामलों में वाहन की तफतीश करता है और वाहन के चालू हालत में मिलने पर उसे जब्त कर लिया जाता है। विभागीय अधिकारी के अनुसार यह व्यवस्था बस और ऑटो समेत सभी सवारी वाहनों पर लागू है। इसे लेकर परिवहन विभाग ने जिला भर में दबिश अभियान चला रखा है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एमडी शर्मा ने कहा कि चार बसें जब्त की गई हैं। इन बस मालिकों पर दो लाख रुपये से अधिक की एसआरटी बकाया है। कहा कि जब तक मालिक एसआरटी नहीं चुकाएंगे बसों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बस मालिकों को समय पर टैक्स का भुगतान करना होगा। आदेशों का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।