{"_id":"5a09cdd84f1c1b70548bcf2c","slug":"91510591960-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में डेंगू के मामले आने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में डेंगू के मामले आने से मचा हड़कंप
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डेंगू से ग्रस्त तीन लोग इलाज करवाने पहुंचे हैं। इसमें से दो रोगियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। एक अन्य अस्पताल में अभी दाखिल है। वहीं डेंगू के मामले सामने आने के बाद लोगों और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इससे पहले अस्पताल में सिर्फ डेंगू के रोगी आपीडी तक ही सीमित रहे हैं। लेकिन एक दम से तीन मामले आने के बाद लोगों में डेंगू चर्चा का कारण बन गया है। हालांकि डेंगू के यह तीनों केस अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि डेंगू को लेकर हर की दवा उनके पास उपलब्ध है। वहीं परवाणू शहर में अब तक डेंगू के पचास से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में डेंगू के तीन रोगी पहुंचे थे। इन्हें डेंगू की अधिक शिकायत होने पर दाखिल किया था। इसमें से दो रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। एक अन्य रोगी का अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। यह प्राथा गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी पत्नी कमला देवी को भी डेंगू की शिकायत थी। वह भी इसी अस्पताल में एक सप्ताह तक दाखिल रही है। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन अब वह स्वयं इसकी चपेट में आ गए हैं। इसके चलते उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले परवाणू क्षेत्र से भी डेंगू की दर्जनों मामले सामने आ चुके थे। इसमें सबसे अधिक मामले कामली क्षेत्र के थे। इसका कारण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का दुरुस्त न होना बताया जा रहा था। चिकित्सकों के मुताबिक डेंगू गंदगी में पनपने वाले मच्छर के काटने से पैदा होता है। इसके बाद यह मच्छर आगे किसी को काट लेते हैं तो इनकी तादाद बढ़ती जाती है। स्वास्थ्य महकमे ने लोगों को घरों के पास पानी इकट्ठा न होने देने की सलाह दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखें।